फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बरेली के पूर्व मेयर आईएस तोमर निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव, खरीदा नामांकन पत्र

Wed, 19 Apr 2023 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शहर के पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर की ओर से भी नामांकन पत्र खरीदा गया है, जिससे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  
विज्ञापन
बरेली के पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पूर्व मेयर रहे डॉ. आईएस तोमर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दांव आजमा सकते हैं। उनके निजी सचिव की ओर से पर्चा खरीद लिया गया है। नामांकन में वक्त होने से किसी दल से समर्थन मिलने का कयास भी लगाया जा रहा है। डॉ. तोमर को पहले सपा से मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा था। 

विज्ञापन


बरेली के चुनाव प्रभारी सहसवान से सपा विधायक ब्रजेश यादव ने उनसे मुलाकात भी की थी। हालांकि डॉ. तोमर ने सपा से टिकट मांगा ही नहीं। इस बीच संजीव सक्सेना का टिकट फाइनल हो गया और वह सिंबल भी ले आए हैं। मंगलवार को डॉ. तोमर के निजी सचिव पूर्व पार्षद मुनीश शर्मा ने डॉ. तोमर के नाम से नामांकन पत्र क्रय किया है। 

'कुछ भी हो सकता है'

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि डॉ. आईएस तोमर निर्दलीय पर्चा भरकर दलीय प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। वैसे निर्दलीय प्रत्याशी की बात पर मुनीश शर्मा का कहना है कि अभी नामांकन में छह दिन का वक्त है, इतने वक्त में कुछ भी हो सकता है। 

विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी अलग-अलग पद के लिए 944 लोगों ने नामांकन पर्चे लिए। वहीं, पार्षद और सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पर्चे दाखिल किए गए। प्रशासन के अनुसार मेयर पद के लिए अब तक 13, पार्षद के लिए चार सौ पर्चे की बिक्री हो चुकी है।

बरेली कॉलेज में रही भीड़ 

बरेली कॉलेज में पार्षद पद के लिए परचा खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। समर्थकों को बाहर ही रोककर एक व्यक्ति को प्रवेश दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक मेयर, पार्षद, अध्यक्ष, सदस्य पद के लिए 2051 नामांकन परचों की बिक्री हुई है। बता दें कि बरेली में 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन पत्र खरीदना और जमा करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें