फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सिटी श्मशान भूमि में बेटे राहुल जौहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्मशान भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, प्रो. वसीम बरेलवी, मेयर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक एमपी आर्या, विधायक श्यामबिहारी लाल, विधायक डीसी वर्मा, अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, जिला प्रवक्ता अंकित माहेश्वरी समेत अन्य नेता उनके प्रेमनगर स्थित आवास पर पहुंचे। पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर रखा गया। इसके बाद 8:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सिटी श्मशान भूमि के लिए रवाना हुई। यात्रा में भाजपा नेताओं, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ शहर के लोग भी शामिल हुए। बता दें कि शुक्रवार सुबह सवा सात बजे आवास पर ही 84 वर्ष की उम्र में डॉ. दिनेश जौहरी का निधन हो गया था। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ओमदेव बरतरिया ने भी डॉ. दिनेश जौहरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें