फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन करके किला नदी का पानी रोकने का प्रयास, पूर्व प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में किला नदी से रेत का अवैध खनन करने वालों ने न सिर्फ नदी का पानी रोकने का प्रयास किया, बल्कि पीपा डालकर रास्ता बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। डायल 112 पर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वाहन लेकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, जिसे एसडीएम ने जेल भेज दिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि भोजीपुरा के गांव बिल्वा निवासी अजीत यादव ने शनिवार रात डायल 112 पर सूचना दी कि बिल्वा निवासी पूर्व प्रधान लखपत सिंह जेसीबी के जरिये नदी से रेत निकालकर पानी रोकने का प्रयास कर रहा है। इससे उसके खेत में नदी का पानी पहुंच रहा है। प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना सही मिली। इस दौरान आरोपी लखपत सिंह अपने साथी दौलत सिंह व सचिन के साथ मिलकर शिकायतकर्ता अजीत यादव के साथ मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने लखपत को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दोनों साथी मौके से भाग निकले।
एसडीएम ने बताया कि यदि आरोपी की गिरफ्तार न की जाती तो वह अप्रिय घटना कर सकता था। राजस्व टीम को लगाकर मामले की जांच कराई जा रही है। खनन विभाग की ओर से आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें