जान से मारने की धमकी दी
डार्विन ने आरोप लगाया कि मिशन कंपाउंड चर्च के बाहर उनकी एडमिन हरमन से मुलाकात हुई। रुपये मांगने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर वह भड़क गया। आरोप है कि हरमन ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो, रुपये नहीं मिलेंगे। पीड़ित ने कहा कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र से उनकी जान को खतरा बना है और दोनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी एडमिन हरमन और उसके पुत्र आशीष हरमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।