फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में राज्यसभा टिकट पर घमासान, भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लिखा 'टाटा बाय बाय'

Tue, 06 Oct 2026 07:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मंगलवार को अपनी फेसबुक वॉल पर 'टाटा बाय बाय' लिखकर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट के बाद सियासी कयासबाजी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी फेसबुक वॉल पर 'टाटा बाय बाय' लिखकर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

बताते हैं कि धर्मेंद्र कश्यप काफी समय से समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। वह अपनी बेटी को भी दातागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तमाम टिप्पणियां आ रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने सभी फोन नंबर स्विच ऑफ कर रखे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

बरेली जिले के कई सत्ताधारी नेता राज्यसभा जाने का सपना देख रहे थे। राज्यसभा से प्रदेश के आठों प्रत्याशी की घोषणा के बाद इन नेताओं को झटका लगा है। बरेली से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व पूर्व सांसद संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को टिकट मिला है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान पूर्व सांसद को मनाने में असफल रहा तो बड़ा फेरबदल हो सकता है। फिलहाल सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें