फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाजियाबाद की युवती पर पूर्व भाजपा नेता ने किए भद्दे कमेंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पूर्व भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने गाजियाबाद की युवती के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट दिए। शिकायत करने पर आरोपी ने धमकी दी। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर निवासी पूर्व भाजपा नेता ने गाजियाबाद की रहने वाली युवती के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट किए। युवती के भाई ने शिकायत करने के लिए नेता को कॉल की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के निवासी युवक ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को बताया कि सुभाषनगर राजीव कॉलोनी निवासी अमरदीप भाजपा अनुसूचित मोर्चा (युवा) बरेली इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। अमरदीप ने उनकी बहन के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट किए हैं। उसने उनकी बहन से अभद्रता भी की है। जब उन्होंने फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर कॉल की तो फोन पर अमरदीप उनसे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के भाई ने इस बारे में साक्ष्य भी सौंपे। उन्होंने सुभाषनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने अमरदीप के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि साल भर पहले भाजपा ने उसे पद से हटा दिया था। उसने आरोप स्वीकार कर माफ करने को कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें