फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाजियाबाद की युवती पर पूर्व भाजपा नेता ने किए भद्दे कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर निवासी पूर्व भाजपा नेता ने गाजियाबाद निवासी युवती के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट किए। युवती के भाई ने शिकायत करने के लिए नेता को कॉल की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी युवक ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को बताया कि सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी अमरदीप भाजपा अनुसूचित मोर्चा (युवा) बरेली इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। अमरदीप ने उनकी बहन के बारे में फेसबुक पर अभद्र कमेंट किए हैं। उसने उनकी बहन से अभद्रता भी की है। जब उन्होंने फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर कॉल की तो फोन पर अमरदीप उनसे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के भाई ने इस बारे में साक्ष्य भी सौंपे। उन्होंने सुभाषनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने अमरदीप के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि साल भर पहले भाजपा ने उसे पद से हटा दिया था। उसने आरोप स्वीकार कर माफ करने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें