फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 550 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने 550 ग्राम अफीम के साथ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात हाईवे पर रूकुमपुर यात्री शेड के पास भमोरा के कस्बा देवचरा के रामलीला मैदान निवासी रवि मौर्य को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद अफीम उसने थाना भमोरा के कस्बा के कालीबाड़ी मोहल्ला निवासी रामू सागर से खरीदी है। पुलिस ने रवि मौर्य की निशानदेही पर उसके घर दबिश दी, लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने रामू सागर को वांछित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें