फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट नहीं हुआ पर्चा, निरस्त नहीं होगी परीक्षा

Mon, 14 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट गणित के दूसरे पेपर का जो पर्चा शनिवार को आउट होने की अफवाह उड़ी थी, वह कलारी के सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज से आउट नहीं हुआ। डीआईओएस ने अपनी जांच के बाद इसकी रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेज दी है। डीआईओएस ने माना है कि चूंकि पेपर हो चुका है इसलिए अब पता लगाना भी मुश्किल है कि पर्चा अगर आउट हुआ भी तो कहां से इसलिए अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने अगली परीक्षाओं के लिए जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों को गोपनीय रूप से चिन्हित कर लिया है, जिन पर परीक्षा से आधा घंटा पहले छापामार टीमें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली गणित के दूसरे पेपर की परीक्षा का पेपर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज से आउट होने की अफवाह के बाद डीआईओएस गजेंद्र कुमार वहां पहुंचे। उनके मुताबिक, एक घंटे तक उन्होंने जांच की। परीक्षार्थियों की कापी का मिलान भी किया लेकिन जांच में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला जिससे साबित हो सके कि पर्चा आउट हुआ। इसकी रिपोर्ट रविवार को यूपी बोर्ड के सचिव को भेज दी गई। डीआईओएस ने अनुमान लगाया है कि दूसरे जिले से भी पर्चा आउट होकर बरेली में आ सकता है हालांकि वह जिले के किसी और सेंटर से पर्चा आउट हो सकता है लेकिन कहते हैं कि अब पकड़ पाना संभव नहीं है पर आगे की परीक्षाओं में खास सतर्कता बरती जाएगी। बता दें कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए माफिया सक्रिय हैं जो अफसरों को भटकाने के लिए ऐन परीक्षा के मौके पर तरह-तरह की चर्चा उड़ाकर उनको किसी एक केंद्र पर सीमित करना चाहते हैं ताकि उनको मनमानी का मौका पूरी आजादी के साथ मिल सके। यूपी बोर्ड के उप सचिव डा. अचल मिश्रा का कहना है कि अभी डीआईओएस की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ तय हो सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें