फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर शमी की पत्नी की रिट पर डिडौली पुलिस हाईकोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और बेटी को रात भर थाने में रोकने के मामले में हाईकोर्ट ने अमरोहा के डिडौली थाने की पुलिस को फिर तलब किया है। इससे पहले पुलिस को दो जुलाई को पेश होने का आदेश दिया गया था लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शमी और उनकी पत्नी हसीन अलग हो चुके हैं। ढाई महीने पहले हसीन अपनी ससुराल सहसपुर अली नगर पहुंची थी। इसके बाद आरोप लगाया था कि ससुराल वालों के कहने पर डिडौली थाने की पुलिस रात में ही ससुराल से उन्हें तीन साल की बेटी के साथ थाने ले गई जहां उन्हें रातभर रखा गया। इसके बाद हसीन मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद मांगने आईं। उनके साथ एडीजी से भी मिलीं। एडीजी ने सीओ रामपुर को जांच सौंपी थी। इसके बाद हसीन ने हाईकोर्ट में रिट दायर की जिस पर हाईकोर्ट ने 28 मई को जारी अपने आदेश में डिडौली की पुलिस को दो जुलाई को पेश होने को कहा था। फरहत ने बताया कि दो जुलाई को पुलिस के पेश न होने पर अब हाईकोर्ट 18 जुलाई को फिर थाना पुलिस को तलब किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें