फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याज चढ़ाने जा रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मजार पर न्याज चढ़ाने जा रही महिला की ट्रेन कटकर मौत हो गई। घटना के दौरान महिला ने साथ चल रही अपनी बेटी को धक्का देकर लाइन से दूर फेंक दिया जिससे उनकी जान बच गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव को साथ ले गया।
विज्ञापन

भुता के गांव रसूलपुर गंगापुर निवासी सुशील शहर के स्वालेह नगर में रहकर ड्राइविंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी 32 वर्षीय रचना हर गुरुवार को नवदिया की एक मजार पर न्याज (प्रसाद) चढ़ाने जाती थीं। इस गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे रचना अपनी नौ साल की बेटी खुशी के साथ कटघर में रेलवे लाइन पार करके नवदिया जा रही थीं। लाइन पार करते वक्त मां-बेटी ने गौर नहीं दिया और दूसरी ओर से तेज गति से ट्रेन आ गई। बताते हैं कि रचना ट्रेन की चपेट से खुद तो न बच सकी पर उसने अपनी बेटी को धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया। ट्रेन की चपेट में आकर रचना की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मां के शव के पास बिलखती बेटी को सहारा दिया। बाद में महिला के पति को बुलवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद किला पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें