फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेसबुक पर विदेशी युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, युवक को लगा ऐसा सदमा... पहुंच गया अस्पताल

Sat, 26 Jul 2025 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के युवक ने फेसबुक पर जिस विदेशी युवती को दोस्त समझा, वह साइबर ठग निकली। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik- ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फेसबुक पर विदेशी युवती से दोस्ती करना बारादरी क्षेत्र के शख्स को महंगा पड़ गया। युवती और उसके साथियों ने शख्स से करीब दस लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी से सदमे आया युवक अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


रबड़ी टोला दादू का कुंआ निवासी युवक की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से डॉक्टर माटिल्डा नाम की युवती से हो गई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। माटिल्डा ने 14 मई को युवक से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने को कहा। युवक दिल्ली पहुंचा तो उसके नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर कॉल की। 

कॉल करने वाले ने बताया कि माटिल्डा के पास विदेशी करेंसी है, इसलिए रोक लिया गया है। कस्टम अधिकारी बनकर शातिरों ने युवक से चार दिन तक अलग अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक से करीब 992000 रुपये साइबर ठगों ने ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को लगा सदमा 
इसके बाद माटिल्डा ने कॉल कर कहा कि उसके पास रुपये न होने के कारण होटल वालों ने कमरे से निकाल दिया है। 130000 रुपये माटिल्डा ने मांगे तो युवक ने बताया कि खाता खाली हो चुका है। खाता खाली होने के बाद युवक को गहरा सदमा लगा। उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। साइबर ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें