यूपी नेटबॉल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से आयोजित यूपी स्टेट सीनियर नेटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बरेली की टीम तैयार है। बनारस में 24 से 26 जून तक होने वाले टूर्नामेंट में महिला व पुरुष टीम भाग लेगी। महिला टीम की कोच निधि और पुरुष टीम के कोच धर्मेंद्र शर्मा बनाए गए हैं।
डिस्ट्रिक नेटबॉल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को टीमाें का चयन किया। चेयरमैन चरनपाल सिंह सोबती एवं दिव्य जोत सोबती ने खिलाड़ियाें को किट बांटा। संघ के सचिव धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. हेम गौतम, अध्यक्ष मुकेश, ओपी मिश्रा ने खिलाड़ियाें को शुभकामनाएं दी। सचिव ने बताया कि टीम 23 जून को बनारस के लिए रवाना होगी। पुरुष टीम में शैलेंद्र गंगवार, राजेश, विजय, हरपाल, हार्दिक, शुभम शर्मा, धीरज, शिखर, मुनेंद्र, गुलशन, आकाश, प्रशांत, राहुल, सुबोध शामिल हैं। महिला वर्ग में निधि, समीक्षा, भावना, ममता दानू, जागृति, अदम्या, अंजलि, दीपक, सोनिका, कीर्ति शाही, कंचन शामिल हैं।