फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार मतगणना की मांग की तो तहसीलदार ने जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते भानुप्रताप और ब्रह्मपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना क्योलड़िया में दी तहरीर, पुलिस ने तीन समर्थकों को ही हिरासत में लिया

क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक में अमीरनगर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य की तीन बार कराने के बाद भी जब समर्थक सहमत नहीं हुए तो गुस्साए तहसीलदार ने एक समर्थक के थप्पड़ जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन समर्थकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं पीड़ित ने थाना क्योलड़िया में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भदपुरा ब्लॉक के वार्ड दो ग्राम पंचायत अमीर नगर से पूरन देवी और स्वाति गंगवार ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ीं थीं। ब्लाक परिसर में मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही स्वाति गंगवार के भाई भानू प्रताप ने आरोप लगाया कि जब मतपेटिका को मतगणना स्थल पर लाया गया तो सील नहीं थी, जबकि मतदान के दिन मतपेटिका सील की गई थीं। जब मतगणना अभिकर्ता ने आरओ नितिन कुमार अग्रवाल से शिकायत की तो नाराज तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। भानू प्रताप ने थाना क्योलड़िया में घटना की तहरीर दी है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही भानू प्रताप, ब्रह्मपाल और शिवम गंगवार को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक सुनील कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए। आरोप है कि जब दरोगा सुनील कुमार जांच को पहुंचे तो तहसीलदार से उनकी नोकझोंक हो गई। हालांकि तहसीलदार ने मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

तीन बार रीकाउंटिंग कराने के बाद भी समर्थक का प्रत्याशी हार गया लेकिन वह चौथी बार भी काउंटिंग कराना चाहता था। खुद खड़े होकर तीन बार रीकांउटिंग कराई थी, लेकिन मतगणना अभिकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ। मैंने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा है। आरोप निराधार हैं। - शेर बहादुर सिंह, तहसीलदार नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें