मेयर पद के टिकट के लिए जिन 37 लोगों ने आवेदन लिए थे, उन सभी ने आवेदन भरकर जमा कर दिए हैं। यानी भाजपा में अब भी मेयर के टिकट के लिए 37 लोगों की दावेदारी कायम है। इसके अलावा मंगलवार तक पार्षदों के 80 पदों के लिए 705 दावेदारों ने अपने आवेदन जमा कर दिए थे। पार्षद पद के आवेदन बुधवार को भी पार्टी के जिला कार्यालय में जमा होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए अब तक 114 आवेदन जमा हुए हैं, जबकि सभासद पदों के लिए कुल 367 आवेदन जमा हो गए हैं।
स्टेशन रोड एक होटल में मंगलवार को मेयर और पार्षद पद के टिकट के लिए आवेदन जमा करने वालों की भारी भीड़ रही। दावेदारों ने आवेदन निकाय चुनाव सह प्रभारी कौशलेंद्र कुमार के पास जमा किए। साथ ही उनके सामने अपनी जीत के आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में 367 आवेदन
बहेड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 9, सभासद पद के लिए 37, आंवला में अध्यक्ष के लिए 15, सभासद के लिए 70, फरीदपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12, सभासद के लिए 32, नवाबगंज में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 40 आवेदन आए हैं। नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में अध्यक्ष पद के लिए 6 और सभासद के लिए 9, रिठौरा में अध्यक्ष पद के लिए 4, सभासद के लिए 19, सेंथल में अध्यक्ष पद के लिए 3 और सभासद के लिए 22, धौराटांडा में अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद के लिए 4, शाही में अध्यक्ष पद के लिए 6, सभासद के लिए 7, फतेहगंज पश्चिमी में अध्यक्ष के लिए 12, सभासद के लिए 25, मीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए 9, सभासद के लिए 22, फरीदपुुुर में अध्यक्ष के लिए 5, सभासद के लिए 4, शीशगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद के लिए 4, ठिरिया में अध्यक्ष के लिए एक आवेदन आया जबकि सभासद के लिए कोई आवेदन नहीं आया। बिशारतगंज में अध्यक्ष पद के लिए 6, सभासद के लिए 10, सिरौली मेें अध्यक्ष के लिए 7, सभासद के लिए 14 आवेदन आए। रिछा में अध्यक्ष पद और सभासद पद को कोई आवेदन नहीं आया। देवरनिया में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 16 जबकि शेरगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 20 आवेदन आए हैं।