फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपये के फुटपाथ नाला सफाई में तोड़े जा रहे

Tue, 16 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से संवारे गए स्मार्ट सिटी के फुटपाथ अब सरकारी विभागों की लापरवाही से बिगड़ रहे हैं। मानसून से पहले नगर निगम के नाला सफाई अभियान के दौरान मशीनों के इस्तेमाल से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए फुटपाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


नालों की तली झाड़ने और गाद निकालने के फेर में फुटपाथों को उजाड़ा जा रहा है। जेसीबी और चेन मशीनों का ऐसा इस्तेमाल हो रहा है कि राहगीरों के लिए बने फुटपाथ टूट रहे हैं। इस लापरवाही से सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। साल 2022 में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इन फुटपाथों पर प्रीमियम टाइल्स लगाई गई थीं। एक टाइल की कीमत 250 रुपये से भी अधिक है। कायदे से सफाई से पहले इन कीमती टाइल्स को सुरक्षित हटाना चाहिए था। इसके बजाय, मशीनों से इन्हें तोड़ा जा रहा है, जिससे वे दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं बची हैं। पटेल चौक से चौपुला चौराहा मार्ग, चौकी चौराहा और सिविल लाइंस क्षेत्र में यह लापरवाही साफ दिख रही है। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने कहा कि अगर सफाई के दौरान टाइल्स टूट रही हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के काम को नुकसान होने पर उसकी भरपाई ठेकेदार से कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें