फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फुटबाल छात्रावास ने कैंट एफसी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जिला फुटबाल लीग का आयोजन आईवीआरआई के स्टेडियम में किया गया। इसमें सीनियर वर्ग की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबाल छात्रावास बनाम कैंट एफसी के बीच हुए मुकाबले में फुटबाल छात्रावास की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में हाफ टाइम तक दोनों ही टीमों का खाता नहीं खुल सका। इसके बाद छात्रावास टीम के किशन यादव ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। कैंट एफसी की टीम ने अंत तक प्रयास किया, लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। छात्रावास की टीम ने 1-0 के स्कोर से मुकाबला जीता। छात्रावास की टीम के लिए खिलाड़ी धीरज, गौरव, सचिन व एफसी टीम के धरमवीर सिंह, शाहिद रजा खान का खेल सराहनीय रहा।
मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक पावर ग्रिड नार्थ जोन इंडिया के अभिषेक सिंह व विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब न्यू बरेली के प्रेसिडेंट अमित डेविड रहे। इस दौरान मून रौबिंसन, मानवेंद्र, रोहित, भगत, अनिल, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें