फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और टीबी अस्पताल को जोड़ेगा फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जिला अस्पताल से सड़क के दूसरी तरफ बना टीबी अस्पताल तक फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशी। इसके अलावा यहां कई साल से सीवर लाइन की समस्या चली आ रही है। टीम ने इस समस्या से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सड़क के दूसरी ओर बने टीबी अस्पताल तक आने-जाने में मरीजाें को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लगने वाले जाम में कई बार मरीज फंसे रहते हैं और कई बार मरीज चोटिल भी हुए हैं। अब इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। हॉस्पिटल मैनेजर पूजा चौहान ने बताया कि बुधवार को स्मार्ट सिटी की टीम ने निरीक्षण कर इसकी संभावनाएं तलाशी हैं। टीम ने सीवर लाइन की समस्या पर भी बात की है और आश्वासन दिया है कि अस्पताल में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। बताया कि फुट ओवरब्रिज सीएमएस कार्यालय से आगे की ओर से टीबी अस्पताल में पीछे की ओर तक जाएगा। फुट ओवरब्रिज बन जाने के बाद मरीजाें को काफी राहत मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें