फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खानपान ने बिगाड़ा हाजमा, सौ से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर असंतुलित, दूषित खानपान सेहत पर भारी पड़ा। रविवार शाम से मंगलवार दोपहर तक इलाज के लिए 102 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। पेट संबंधी 48 रोगियों में से 22 में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले। बेड फुल होने से मरीज को भर्ती कराने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक, त्योहार के चलते सोमवार को ओपीडी बंद रही। रविवार को सार्वजनिक अवकाश था।
छोटी दिवाली की शाम से ही पेट में ऐंठन, मरोड़, दर्द, पेट फूलने और भारीपन की तकलीफ से निजात के लिए लोग पहुंचने लगे थे। इसकी वजह दूषित भोजन और असंतुलित आहार था। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त और मारपीट के भी घायल इलाज के लिए आते रहे। सामान्य दिनों के सापेक्ष त्योहार पर इमरजेंसी में करीब चार गुना लोग इलाज के लिए आए।
आयुर्वेद काय चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीबी सिंह के मुताबिक खानपान के दौरान स्वाद के लिए तमाम लोग मिश्रित, तैलीय, भुने पकवान के साथ मिठाइयां, नमकीन खा लेते हैं। इनकी पौष्टिकता संदिग्ध होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें