फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गर्मी में सर्दी वाला कोहरा, जानिए क्यों बदला मौसम का मिजाज, विशेषज्ञ ने बताया कारण

Wed, 11 Mar 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

गर्मी के मौसम की शुरुआत में सर्दी वाला कोहरा देखने को मिल रहा है। बरेली और बदायूं जिले में लगातार दूसरे दिन सुबह के वक्त कोहरा छाया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी कम रही। 
विज्ञापन
बरेली के शीशगढ़ इलाके में सुबह छाया रहा घना कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत आसपास के जिलों में मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। बरेली में शहर से लेकर देहात तक बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम रही। इसके कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। इससे पूर्व मंगलवार को भी सुबह के वक्त कोहरा छाया और दिनभर धुंध रही। बदायूं, शाहजहांपुर जनपद के कई इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आगामी तीन-चार दिनों तक सुबह के वक्त कोहरा और दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है।  

विज्ञापन

बरेली के शीशगढ़ इलाके में सुबह छाया रहा घना कोहरा - फोटो : संवाद
15 मार्च से हल्की बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल अग्रवाल के मुताबिक प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में आ रही आर्द्र पुरवा हवा में नमी की अधिकता के कारण सुबह के समय कोहरे के साथ-साथ दिन में धुंध की स्थिति बन रही हैं। आगामी तीन-चार दिनों में मौसम अत्यधिक गर्म रहने तथा कोहरा/धुंध की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने के साथ-साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, लखीमपुर के तीन युवकों की मौत

 
विज्ञापन

बदायूं में सुबह छाया रहा कोहरा - फोटो : संवाद
बदायूं जिले में भी छाया रहा कोहरा 
बदायूं जिले में सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि सड़क पर कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालक सावधानी के साथ सफर करते नजर आए। कोहरे के कारण सुबह टहलने निकलने वाले लोगों और राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह देर तक कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पर हल्का असर दिखाई दिया। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह के समय ठंडक का एहसास भी हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें