फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में पड़ा मिला भ्रूण, पुलिस ने किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र में मक्का के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को एक भ्रूण मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ऐसा होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आंवला-भीमपुर मार्ग पर ताड़गंज सरकारी स्कूल से एक किमी आगे एक किसान के मक्का खेत में सात-आठ महीने का भ्रूण पड़ा था। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। इसे कुछ लोगों ने समीप ही तालाब के किनारे दफन कर दिया। वहां मौजूद एक महिला ने भ्रूण कन्या का होना बताया। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात आसपास के क्षेत्र में छानबीन करती रही। बाद में लौट आई। वहीं, इस मामले में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर उसको कहीं कोई भ्रूण नहीं मिला। हालांकि पुलिस भ्रूण की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें