बरेली। इमामबाड़ा फतेह अली शाह काला इमामबाड़ा में आठवीं मजलिस को खिताब करते हुए फैजाबाद से आए हुज्जतुल इस्लाम मौलाना वसी हैदर खां ने कहा हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोग इमाम हुसैन का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम तो दें पर अच्छी सामाजिक शिक्षा भी दें, ताकि बच्चा सही गलत का फर्क समझ सके। साथ ही ताकीद किया कि हमें फालतू मसलों में न उलझते हुए, अपने बच्चों की और मुल्क की तरक्की पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्म हजरत इमाम हुसैन के गम में मुहर्रम में शरीक होते हैं। ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि अख्तर हुसैन रिजवी (राजा) की ओर से हुई इस मजलिस में अली आलिम जैदी ने मर्सियाख्वानी की। संवाद