फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी नहीं आए तो पब्लिक ने खुद दौड़ा लिया अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास का विधिवत उद्घाटन करने तो मंत्री जी नहीं आए, निर्माण भी पूरा नहीं हुआ लेकिन इस बीच पब्लिक ने खुद ही इस अंडरपास का इस्तेमाल शुरू कर दिया। शनिवार को इस अंडरपास पर जमकर ट्रैफिक गुजरता नजर आया। रेलवे अस्पताल की ओर अंडरपास के दोनों सिरों पर बतौर बैरियर रखे गए खंभे भी नजर नहीं आए। हालांकि रेलवे ने सफाई दी कि अंडरपास का उद्घाटन नहीं हुआ है और उसके शुरू होने की भी उसके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

आईवीआरआई अंडरपास का उद्घाटन पहले 21 सितंबर को करने का दावा किया गया था लेकिन इसकी कोई सूचना अधिकारियों के पास नहीं आई। अंडरपास के लिए अभी फाइबर शेड, नाली निर्माण सहित कई काम होने बाकी है। साथ ही अंडरपास को जोड़ने वाली खराब एप्रोच रोड को भी ठीक नहीं कराया जा सका है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद के निर्देश पर रेलवे के अधिकारियों ने अंडरपास का काम शुरू कराया था ताकि पब्लिक को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। अंडरपास शुरू करने के लिए कई बार अधिकारी कई बार तारीख तय कर चुके हैं लेकिन निर्माण पूरा न होने के कारण इसके उद्घाटन में लगातार देरी हो रही थी। हाल में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के 21 दिसंबर ने इसका उद्घाटन करने की जानकारी दी गई थी लेकिन अंडरपास और एप्रोच रोड का काम पूरा न होने की वजह से इसे टाल दिया गया। अंडरपास पर जलभराव की दिक्कत भी पैदा हो रही है। इसके लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की तरफ निर्माणाधीन 320 मीटर लंबे अंडरपास का अभी काफी काम बाकी है। रेलवे अस्पताल की तरफ बने अंडरपास के दोनों सिरों पर लोहे के खंभे रखकर बैरियर लगा दिया गया था लेकिन शनिवार को ये अंडरपास से खंभे हट गए और वहां से पब्लिक का गुजरना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बिना उद्घाटन के अंडरपास चालू नहीं होगा। निर्धारित तिथि के बाद ही इस पर आवागमन शुरू कराया जाएगा। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें