फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर- पहले आधा ओवरब्रिज बनाकर चौपुला से जोड़ें.. फिर करें आगे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर बनाने के लिए सेतु निगम अयूब खां और पुलिस लाइंस रोड के बाद अब सिटी स्टेशन स्टेशन की तरफ मशीनों को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यह आपत्ति लगा दी है कि चौराहे पर अभी से ही काफी जाम लग रहा है। सिटी स्टेशन की तरफ काम शुरू होगा तो बदायूं की तरफ आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। उधर लालफाटक रोड पर भी ट्रैफिक बंद करने की तैयारी है। ऐसे में जाम की दिक्कत और बढ़ेगी। बेहतर है कि सेतु निगम पहले पुलिस लाइंस की तरफ से ओवरब्रिज बनाते हुए इसे चौपुला में जोड़ दे। बाद में आगे का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन

वाईशेप में 1108 मीटर लंबे बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए अयूब खां चौराहा सड़क के बाद अब चौकी चौराहा रोड पर पुलिस लाइंस के पास पिलर बनाने के फाउंडेशन बनाए जा रहे हैं। इसके बाद सिटी स्टेशन की तरफ भी काम जल्द शुरू होना है। रोड के बीचोबीच रखी मशीनों के चारों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग होने से यहां दिनभर जाम की दिक्कत रहती है। ट्र्रैफिक पुलिस ने सेतु निगम से यह आपत्ति की है कि अभी सिटी स्टेशन रोड पर काम न शुरू किया जाए। ऐसा हुआ तो बदायूं की तरफ से ट्रैफिक के आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इससे जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी।
इसलिए पहले अयूब खां या चौकी चौराहा से ओवरब्रिज बनाते हुए उसे पुराने चौपुला पुल में जोड़ दिया जाए। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि जल्द ही लालफाटक रोड पर भी रेलवे ट्रैफिक को बंद करने का आग्रह कर चुका है। हालांकि सेतु निगम के अफसरों ने इसे लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर मंगलवार को प्रशासन के साथ वार्ता के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर बोले...ऐसे तो बढ़ जाएगी निर्माण लागत
चौपुला पर सिटी स्टेशन की तरफ फ्लाईओवर का काम बाद में शुरू करने को लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने यह एतराज जताया है कि अगर छह माह काम बंद रहा तो निर्माण लागत बढ़ जाएगी। इसलिए जिला प्रशासन सेतु निगम और ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के बीच मीटिंग कराकर इस समस्या का हल निकाले।

‘ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने चौपुला फ्लाईओवर को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। इस संबंध अभी निर्णय नही ंलिया गया है। प्रशासन के साथ मीटिंग के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।’
विज्ञापन

- वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें