फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवरात्र पर फूलों की बढ़ी खपत, गुलाब के भाव बिक रहा गेंदा

Mon, 29 Sep 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शारदीय नवरात्र पर फूलों की खपत बढ़ गई है। साथ ही, कीमतों में भी इजाफा हुआ है। गेंदा का फूल गुलाब के भाव पर बिक रहा है। गुलाब की कीमतों में भी उछाल आया है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में देवचरा व शहर की मंडी में फूलों का कारोबार होता है। देवचरा मंडी के कारोबारी नत्थू लाल बताते हैं कि जिले में बड़े पैमाने पर गुलाब व गेंदे के फूलों की खेती होती है। यहां से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य राज्यों को माल जाता है। नवरात्र व दुर्गा पूजा के लिए बाहर के व्यापारियों ने पहले से ही बुकिंग कर ली थी। इस समय रोज करीब 300 सौ क्विंटल फूलों की खपत हो रही है। सामान्य दिनों में 150 से 175 क्विंटल फूलों की खपत होती है। खपत बढ़ने से किसानों व व्यापारियों दोनों को फायदा हो रहा है।
फूल व्यापारी राजेश कुमार सैनी ने बताया कि नवरात्र में फूलों के दाम दोगुने हो गए हैं। आमदिनों में 60 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा अब 120 रुपये किलो बिक रहा है। गुलाब की कीमत भी बढ़कर सौ से 160 रुपये किलो हो गई है। अधिक बारिश के चलते कई इलाकों में फसल खराब भी हुई है। इस वजह से भी दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

शहर की मंडी पर उपद्रव की आंच
शहर में शुक्रवार को हुए उपद्रव का असर फूल के कारोबार पर भी पड़ा है। जिला पंचायत रोड के दुकानदार अशोक ने बताया कि फूल का काम कच्चा होता है। एक-दो दिन तक नहीं बिकने पर वह सूखने लगते है। शुक्रवार के बाद बाजार में फूलों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। बाजार में गिने-चुने स्थानीय ग्राहक ही आ रहे हैं। इस वजह से अब ज्यादा फूल नहीं मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें