फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घंटे भर देरी से हुई मुंबई के लिए उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
- लैंडिंग सिग्नल मिलने के इंतजार में मुंबई एयरपोर्ट पर 45 मिनट खड़े रहे यात्री
विज्ञापन


बरेली। घने कोहरे और धुंध की वजह से सोमवार को भी हवाई यात्रा प्रभावित रही। बरेली एयरपोर्ट पर उतरने का सिग्नल न मिलने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से विमान ने 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी। वहीं, बरेली पहुंचने के बाद करीब घंटेभर की देरी से वापसी हो सकी।
विज्ञापन

एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार की तरह सोमवार को भी शहर में सुबह घना कोहरा रहा। सुबह दस बजे तक दृश्यता शून्य होने की वजह से बरेली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री परेशान हुए। निर्धारित समय से करीब 45 मिनट बाद दोपहर 12:40 बजे मुंबई से उड़ान हो सकी। विमान दोपहर 2:55 बजे बरेली पहुंचा। यहां से 1:02 घंटे की देरी से अपराह्न 3:30 बजे मुंबई के लिए विमान ने उड़ान भरी। यह उड़ान 58 मिनट की देरी से शाम 6:07 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें