फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेली चौराहे पर धंसी 15 फीट सड़क, बरेली के चार श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयागराज। बेली चौराहा (लखनऊ-प्रयागराज स्टेट हाईवे) पर सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे सड़क 15 फीट धंस गई। इससे बरेली से महाकुंभ में स्नान करने आ रही श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में चालक समेत कार सवार चार युवक मामूली रूप से घायल हो गए।
तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल के गेट-तीन के पास चौराहे पर तेलियरगंज की ओर से आ रही कार के सामने अचानक बड़ा गड्ढा आ गया। चालक ने स्टेयरिंग घुमाई तो कार फुटपाथ से टकरा गई और टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चला रहे संजीव तोमर ने बताया कि वह बरेली से साथियों पंकज शर्मा, पराग गुप्ता और अरुण शर्मा के साथ संगम स्नान करने जा रहे थे। चौराहे के बीच इतना बड़ा गड्ढा था, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था, न ही बैरिकेडिंग की गई थी। ईश्वरकी कृपा से सभी बाल-बाल बच गए। वहीं, बेली पावर हाउस में कार्यरत स्टेशन ऑपरेटर आबिद जैदी मौके पर पहुंचे और सभी सवारों को कार से निकाला। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे रखे बैरिकेडिंग को गड्ढे के चारों ओर लगाया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें