फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते एयर ट्रैफिक बढ़ा, हवाई सफर अब तीन गुना हुआ महंगा

Fri, 02 Jun 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 ट्रेनों में भीड़भाड़ और वेटिंग टिकट मिलने से हवाई सफर ही विकल्प है। जून में हर दिन 80 फीसदी से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में अब शेष बची सीटों के लिए दो से तीन गुना तक किराया भुगतान पड़ रहा है।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से मुंबई और बेंगलुरू की हवाई यात्रा करने वालों को अब अधिक खर्च करना पड़ रहा है। करीब तीन गुना ज्यादा किराया देकर लोग हवाई सफर कर रहे हैं। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक एयर ट्रैफिक 90 फीसदी पहुंचने से तत्काल बुकिंग काफी महंगी पड़ रही है।

विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के साथ ही अब फैमिली ट्रिप, धर्मस्थलों और पर्यटन के लिए शहरवासियों ने बैग पैक कर लिए हैं। ट्रेनों में भीड़भाड़ और वेटिंग टिकट मिलने से हवाई सफर ही विकल्प है। सजग लोगों ने ऐन मौके पर ज्यादा किराया चुकाने के बजाय एडवांस में ही बुकिंग करा ली थी। जून में हर दिन 80 फीसदी से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में अब शेष बची सीटों के लिए दो से तीन गुना तक किराया भुगतान पड़ रहा है।

ट्रेनों का हाल: स्लीपर में सामान्य बोगी जैसे हालात, गैलरी में गुजारी रात, टॉयलेट में खड़े-खड़े किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत अग्रवाल के मुताबिक मुंबई और बंगलूरू के लिए अब एडवांस बुकिंग कराने पर भी कम से कम सात हजार और अधिकतम 15 हजार रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में यही किराया 5,000 से 6,500 रुपये तक रहता है। दिल्ली का आमतौर पर 1,900 से 2,100 रुपये तक मिलने वाला टिकट अब 3,200 रुपये तक पहुंच गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें