फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए, फूलों का बुलावा है

Sat, 28 Mar 2015 01:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगे, हंसते-मुस्कुराते, मन को रिझाते फूल। अमर उजाला परिसर शुक्रवार को ऐसे ही फूलों से गुलजार हो गया है। शनिवार से शुरू हो रही दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मेें करीब चार हजार नस्ल के फूल आपको निमंत्रण दे रहे हैं, आइए कुछ पल आप भी हमारे साथ मुस्कुराइए। रविवार शाम तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एंट्री पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी (कैक्टस, बोन्जाई आदि) एवं गार्डन आदि वर्ग में होगी। पॉटेड प्लांट्स जमा करने के लिए शुक्रवार को दिन भर अमर उजाला कार्यालय में भीड़ लगी रही। तमाम संस्थाओं ने व्यक्तिगत प्रविष्टियां भी जमा कीं। शनिवार को कट फ्लावर, रीथ बुके आदि सुबह आठ बजे तक जमा किए जा सकेंगे। प्रदर्शनी में आप परिवार के साथ आ सकते हैं। प्रविष्टियां भी निशुल्क जमा कराई जा रही हैं। यहां बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन बनाया गया है। पॉटेड प्लांट्स प्रतियोगिता में हर पॉट एक प्रविष्टि के रूप में गिना जाएगा। वहीं कट फ्लावर के लिए तीन- तीन सेट में प्रविष्टि ली जाएगी। हर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार और प्रविष्टि पत्र दिए जाएंगे। श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन निर्णायक मंडल की ओर से किया जाएगा। पुरस्कारों के संबंध में अमर उजाला के निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

पौधों में बसती है बागवान की जान
प्रदर्शनी के लिए शुक्रवार को अपने प्लांट लेकर आए विभिन्न संस्थाओं के लोगों और मालियों में काफी उत्साह दिखा। कैंफर फैक्ट्री के माली एजाज खां करीब चालीस साल से इसी पेशे से जुड़े हैं। हर साल अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी में उत्साह से शामिल होने वाले एजाज दो बार प्रथम स्थान पा चुके हैं। वे कहते हैं कि इंसान की तरह पौधों में भी जान होती है। वे इनके स्वभाव को बखूबी समझते हैं। बोले, उनकी तो जान ही उनके पौधों में बसती है। पालपुर कैंट से आए माली नन्हे 11 साल से प्रदर्शनी में सहभागिता कर रहे हैं। खुद फूलों की नई प्रजातियां तैयार करने में माहिर हैं। इस बार फूलों के साथ ही फलों की नई प्रजातियां भी लाए हैं। आम्रपाली आम के डेढ़ फुट के पौधे पर आम लगे हैं। इनके अलावा मिलिट्री के यूबी एरिया, जेआरसी, सन सिटी विस्तार विहार, गंगाशील आयुर्वेदिक कालेज समेत कई स्थानों से पुष्प यहां लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें