उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। गांव में ही कोचिंग पढ़ने गई मासूम बच्ची के साथ उसके शिक्षकने ही हैवानियत कर डाली। बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार वालों जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भिजवाया और शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची वहीं के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है।
सोमवार सुबह आठ बजे वह गांव के ही एक शिक्षक के घर कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके साथ में एक और बच्ची थी। पीड़ित बच्ची के बताया कि शिक्षक ने दोनों को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। दूसरी बच्ची आठ साल की थी।
वह शिक्षक के चंगुल से छूटकर भाग गई। वहीं पांच साल की बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो उसने फिर कोचिंग जाने से मना कर दिया। परिवार वालों ने इसकी वजह पूछी तो बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया।