आईएमए में 1978 बैच के चिकित्सकों का हुआ सम्मान फिर रक्तदान
बरेली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिले के तमाम संगठनों ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। कोरोना के बीच रहकर उनके संघर्ष की याद में पौधारोपण भी किया। उधर, आईएमए सभागार में साल 1978 बैच के चिकित्सकों का सम्मानित किया गया। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 1978 बैच के करीब 22 चिकित्सक सम्मानित किए गए। डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. भावना अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें कोरोना योद्धा डॉ. हरमीत पुरी ने रक्तदान ने सबसे पहले रक्तदान कर चिकित्सकों को प्रेरित किया। इसके बाद डॉ. धर्मेंद्र नाथ, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. सौरभ गोयल ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।
मदन मोहन वेलफेयर सोसाइटी ने यूपीएससी गंगापुरम में एमओआईसी डॉ. प्रखर सक्सेना और बानखाना की एमओआईसी डॉ. विजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। यहां अध्यक्ष डॉ. सुधा सक्सेना, सचिव नंदा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता जायसवाल आदि मौजूद रही। रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज मानव कल्याण ने हवन पूजन के बाद पौधरोपण किया। अध्यक्ष रुचि मलिक ने बताया कि रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के आव्हान पर क्लब ने 50 पौधे रोपे। पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव सोनल शर्मा, कनिका शर्मा आदि का सहयोग रहा।
कोरोना योद्धा को किया सम्मानित
इनरव्हील मरकरी ने शुरुआती सत्र में सबसे पहले प्रोजेक्ट में नगर विधायक माननीय डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. वागीश वैश्य, डॉ. विजेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में सीजीआर अनीता गोयल, सुधा सक्सेना, प्रेसिडेंट रचना सक्सेना, नीरू सक्सेना, प्रतीक्षा, पूजा आदि मेंबर शामिल रहीं। क्लब ने सत्र शुभारंभ के उपलक्ष्य में पंचवटी नाम के प्रोजेक्ट के तहत पीपल, बरगद, अशोक, बेल, आंवला, नीम के पौधे जनकपुरी के पार्क में लगाए गए। सृजन वेलफेयर सोसायटी ने डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. रवि सक्सेना को सम्मानित किया। अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना, राजीव सक्सेना मौजूद रहे।
डीपीएस ने डॉ. वागीश वैश्य का किया सम्मान
बरेली। डॉक्टर्स डे के मौके पर बृहस्पतिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तीन सौ बेड कोविड हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य का सम्मान किया। प्रिंसिपल डॉ. वीके मिश्रा ने कहा कि कोरोना की भयंकर बीमारी को डॉ. वागीश वैश्य अपनी आत्मशक्ति, कर्मठता और लगन से परास्त किया। यहां सीनियर कोऑर्डिनेटर वैशाली पाठक, हेड मिस्ट्रेस आभा भारद्वाज, शिक्षिका अपूर्वा सिंह, विमल मिश्रा मौजूद रहे। ब्यूरो