फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कानपुर में ब्लॉक, बरेली होते हुए चलाई जाएंगी पांच ट्रेनें; बरेली-दिल्ली पैसेंजर दो दिन निरस्त

Wed, 18 Mar 2026 02:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कानपुर में अगले माह प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पांच ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल के स्थान पर मुरादाबाद, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। उधर, दिल्ली-शाहदरा रेलखंड में ब्लॉक के कारण 28 और 29 मार्च को बरेली-दिल्ली पैसेंजर को निरस्त किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच अगले माह प्रस्तावित ब्लॉक के कारण 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से पांच गाड़ियों को कानपुर सेंट्रल के स्थान पर मुरादाबाद, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनके यात्रियों के लिए किराया रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो अप्रैल से 13 मई तक 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव अलीगढ़, टुंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं होगा। 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी को भी दो अप्रैल से 13 मई तक परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-दिल्ली पैसेंजर 28 व 29 मार्च को निरस्त
दिल्ली-शाहदरा रेलखंड में ब्लॉक के कारण 28 और 29 मार्च को बरेली-दिल्ली पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर 28 और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर 29 मार्च को निरस्त रहेगी। 18 मार्च को 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते संचालन किया जाएगा। 28 मार्च को 14207 पदमावत एक्सप्रेस का संचालन 150 मिनट की देरी से किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें