फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह में पांच हजार पुलिस वालों का होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

एसएसपी ने डीजीपी के निर्देश पर सूची बनवाकर मुख्यालय भेजी
विज्ञापन

जिले के 2400 होमगार्डों को भी लगेगी वैक्सीन, तैयार की सूची

बरेली। कोरोना योद्धा की भूमिका में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को दूसरे चरण यानी फरवरी के पहले सप्ताह में वैक्सीन लगाई जाएगी। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने करीब पांच हजार पुलिस वालों की सूची तैयार कराई है। इनमें अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए पहले चरण में इसी महीने उन स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है जो सीधे कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आते हैं। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस वालों और होमगार्डों को वैक्सीन लगाई जाएगी। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने जिले भर में पुलिस वालों की सूची तैयार कराई है। अफसरों समेत पुलिस वालों की संख्या करीब पांच हजार बताई जा रही है। यह डाटा बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनको फरवरी के पहले सप्ताह में ही पुलिस वालों को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन सीरियल और कोड के मुताबिक होगा। यानी किसी के नाम की वैक्सीन दूसरे को नहीं लगाई जा सकेगी। होमगार्ड विभाग में भी वैक्सीनेशन की तैयारी है। जिला कमांडेट प्रीति शर्मा ने बताया कि होमगार्ड और अवैतनिक अधिकारियों समेत करीब 2400 लोगों की सूची बनाकर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें