फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी घाट से लौट रहे पांच श्रद्धालु कार की टक्कर से हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा नदी के चौबारी घाट से गंगास्नान कर तांगे से घर लौट रहे श्रद्धालु दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गए। अंधरपुरा गांव के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे हुए हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, भुता क्षेत्र के गांव खजुरिया संपत निवासी वीरपाल (40) पत्नी प्रीति (30), बेटी सिमरन (5), गांव के अजय (24), उनके बेटे अक्षित (4) और अन्य ग्रामीणों के साथ तांगे पर सवार होकर चौबारी घाट से गंगास्नान कर गांव लौट रहे थे।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया की रास्ते में टक्कर के बाद टांगा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें वीरपाल, प्रीति, सिमरन, अजय और अक्षित गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गई फरीदपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। कार चालक बिना रुके भाग गया था। उसकी तलाश शुरू की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें