फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी स्टेशन के सामने डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, पांच लोग घायल

Wed, 30 Oct 2024 06:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार रात हादसा हो गया। आनंद विहार जा रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार रात ढाई बजे रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के युवक समेत पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बस्ती डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात बस्ती से आनंद विहार जा रही थी। बस में 12 लोग सवार थे। बताते हैं कि चालक को झपकी आने की वजह से रात ढाई बजे सिटी स्टेशन के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइवर से जा टकराई। तब अधिकतर यात्री सो रहे थे। जोरदार झटके के साथ बस में यात्री एक के ऊपर एक गिरे तो चीखपुकार मच गई। राहगीर तत्काल बस के पास पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित निकालकर पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
विज्ञापन

धीमी गति होने से टला बड़ा हादसा 
हादसे में लखीमपुर निवासी गोल्डी, सरोजनी और बस चालक समेत पांच लोगों को चोटें आईं। किला और कोतवाली थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें केवल गोल्डी को भर्ती किया गया। बाकी यात्री मरहम पट्टी कराकर घर चले गए। राहगीरों के अनुसार बस धीमी गति में चल रही थी। इसके चलते हादसा भयावह नहीं हुआ और यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें