फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे की दस्तक: बरेली के पांच लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर; जानें क्या हैं लक्षण

Sun, 30 Aug 2026 10:16 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर की बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। बुजुर्ग महिला का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार अन्य लोग नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग कुछ वर्षों से नोएडा में ही रह रहे हैं। 
विज्ञापन
बरेली में स्वाइन फ्लू की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 60 वर्षीय महिला का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि चार अन्य लोग नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की है जो रविवार को महिला के आवास पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। सांस फूलने पर परिजनों ने भर्ती कराया। जांच कराने पर रिपोर्ट एन1एच1 पॉजिटिव मिली। महिला की हालत गंभीर है।

बरेली के रहने वाले 52 और 55 वर्ष के दो व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला और उसके पांच साल के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ये कुछ वर्षों से नोएडा में रह रहे हैं। आधार कार्ड के दर्ज पते के आधार पर बरेली के विभागीय पोर्टल पर उनका ब्योरा अपडेट हुआ है।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, रैपिड रिस्पॉन्स टीम बुजुर्ग महिला के आवास पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेने के साथ लक्षण संबंधी पूछताछ करेगी।

ट्रैवल हिस्ट्री व संपर्क खंगालकर संक्रमण की कड़ियां जोड़ेगी टीम
मॉडल टाउन निवासी महिला के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों को तलाशेगी, ताकि संक्रमण की वजह पता चले और प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, दिल्ली एनसीआर में आवागमन के दौरान महिला के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। 

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम के मुताबिक, नोएडा में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वालों की संख्या डेढ़ सौ के पार पहुंच गई है। बुजुर्ग महिला के अलावा अन्य चार संक्रमित भी नोएडा में ही रह रहे हैं। महिला कहां संक्रमित हुई, इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। पोर्टल पर पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर परिजन से संपर्क किया तो उन्होंने महिला के राजेंद्रनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। 
 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट 
संक्रमण संबंधी सटीक जानकारी रविवार को रैपिड रिस्पॉन्स टीम पता करेगी। सभी सरकारी और निजी अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटरों को अलर्ट जारी किया जा चुका है।  एनयूएचएम नोडल डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि यूपीएचसी जाटवपुरा की टीम रविवार को महिला के आवास पहुंचकर जरूरी गतिविधि करेगी।

लक्षण 
अचानक तेज बुखार, खांसी, गला खराब होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, नाक बहना या बंद होना, ठंड लगना या कंपकंपी, उल्टी या दस्त। 
विज्ञापन

इन्हें ज्यादा खतरा 
पांच साल के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग, अस्थमा, शुगर, हृदय रोग, किडनी रोग या अन्य रोगी। सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, लगातार बुखार या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें