अलापुर में पानी से भरे गड्ढे में घुसी कार। संवाद
अलापुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पानी भरे गड्ढे में घुस गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद जेसीबी से कार को निकलवाया गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बरेली निवासी कार सवार लोग शनिवार दोपहर को अलापुर स्थित एक रिश्तेदारी में दावत खाकर घर लौट रहे थे। एमएफ हाईवे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई। इससे कार सवार बरेली के किला निवासी नाजिम (30) पुत्र आमिर अहमद, इरफान (24) पुत्र मोहम्मद नबी, मतिम खान (24) पुत्र मुबीन खान, अफजल (22) पुत्र फरयाद व अजमल (26) पुत्र शमशाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। उसके बाद जेसीबी से कार को निकलवाया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
अलापुर में पानी से भरे गड्ढे में घुसी कार। संवाद