फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी क्यूआर कोड के जरिये अलीगंज के व्यापारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में दुकानों पर विभिन्न ई-बैंकिंग एप के नाम से फर्जी क्यूआर कोड लगाकर ठगी की जा रही है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में ऐसे धंधे का खुलासा होने के बाद अब नया मामला अलीगंज में सामने आया है। खाद व्यापारी के साथ भी इसी तरह जाली क्यूआर कोड लगाकर धोखाधड़ी कर ली गई। व्यापारी ने बैंक प्रबंधक पर भी आरोप लगाया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा खुद ही मामले की जांच कर रही हैं। सूदनपुर निवासी सुमित सिंह के मुताबिक तीन साल पहले उन्होंने सिविल लाइन स्थित एक निजी बैंक में खाता खुलवाया था। बैंक प्रबंधक ने खाता खुलने की बात कहकर नंबर, क्यूआर कोड और यूपीआईडी दी। सुमित ने वह क्यूआर कोड अपनी खाद की दुकान पर लगा लिया। लंबे समय तक वह ग्राहकों से इसी क्यूआर कोड के जरिये भुगतान कराते रहे। इस बात पर गौर नहीं दिया कि भुगतान खाते में आ भी रहा है या नहीं। फरवरी 2024 में एक दिन वह रुपये निकालने बैंक गए तो खाते में रुपये थे ही नहीं। आरोप है कि बैंक प्रबंधक से कहा तो उन्होंने बैंक से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें