स्वाले नगर निवासी मोहन मौर्य ने कंपनी के लिए काम करने वाले होमगार्ड नरेश मौर्य व उसके साथी जगतपाल मौर्य व पुष्पेंद्र के कहने पर कन्हैया गुलाटी के पास बारह लाख रुपये निवेश किए थे। ट्यूलिप टावर निवासी प्रमोद परिहार ने रिपोर्ट लिखाई है कि गुलाटी की कंपनी में 25 लाख निवेश किए थे। जबकि 12 अन्य लोगों ने भी कई करोड़ रुपये लगाए थे।
इन लोगों के रुपये हड़पकर गुलाटी भाग गया। आरोप लगाया कि व्हाट्सएप के माध्यम से वह लगातार धमकी दे रहा है। मोहन की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोगों की ओर से न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी मामलों में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।