दूसरी टीम ने सतीपुर के पास की धरपकड़
एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी पुलिस की दूसरी टीम शुक्रवार रात विजय पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। सतीपुर चौराहे की तरफ से आ रही बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दो बाइक सवारों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी बदायूं जिला के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव दियोनी का रहने वाला नवनीत भाग गया। पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक किलो 11 ग्राम मार्फिन बरामद हुई। पुलिस ने इनसे एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों ने अपने नाम भमोरा के ताजपुर नवदिया निवासी भूपराम और प्रमोद बताए।
मेले में हुई थी बदायूं के नवनीत से दोस्ती
दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात नवनीत से मेले में हुई थी। नवनीत ने उनको बताया कि मणिपुर से सस्ते रेट पर क्रूड पाउडर मिल जाता है। इस पाउडर में अफीम मिलाकर स्मैक बन जाती है। बरेली के आसपास इसकी काफी मांग है। नवनीत के इशारे पर दोनों पहले भी मणिपुर से मार्फिन लाकर बेच चुके हैं। मुनाफा मिला तो धार्मिक स्थलों पर घूमकर खूब मस्ती की। नवनीत के इशारे पर इस बार फिर माल लाए थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। अजय और नवनीत को तलाशकर गैंग का नेटवर्क खत्म किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित वीडियो