नई व्यवस्था के तहत काम शुरू, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क
बरेली। बिजली निगम में रविवार से नई व्यवस्था के तहत काम शुरू हो गया। रविवार को मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया मुख्य अभियंता रणविजय सिंह और अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने किया। पहले दिन हेल्प डेस्क पर पांच शिकायतें आईं। पांचों शिकायतें बिजली के बिलों में गड़बड़ी की रहीं।
नई व्यवस्था के तहत बिजली निगम में 33 और 11 केवी की लाइनों, एलटी लाइनों और ट्रांसफार्मर, बिजली उपकेंद्र, राजस्व, बिलिंग और शिकायतों आदि के कामों का अलग-अलग अभियंताओं व सहायक अभियंताओं को बंटवारा किया गया है। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच लोगों ने उपभोक्ता सहायता केंद्र यानी हेल्प डेस्क पर शिकायत की। पांचों उपभोक्ताओं की शिकायत बिजली बिल में बड़बड़ी संबंधी रही। हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को संबंधित अभियंता को स्थानांतरित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
-
इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 है। इसके अलावा उपभोक्ता सहायता केंद्र के व्हाट्सएप 9557727006 और फोन नंबर 0581-3596904 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्प डेस्क चौबीस घंटे काम करेगी। संवाद