फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काम न आया पहरा, सड़क छोड़ गलियों में लगीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया के बीच सड़क पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार रविवार को फिर सजा। सड़क पर पुलिस का पहरा काम न आया। इस बार अगल-बगल की गलियों में दुकानें सजीं।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार की वजह से दोपहर 12 से दो बजे तक श्यामगंज से सेटेलाइट बस अड्डे तक जाम भी लगा। वाहन रेंगते हुए गुजरे।
रविवार को सुबह सात बजे जैसे ही बाजार सजा, ट्रैफिक पुलिस के साथ बारादरी थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान निजी जमीन पर लगीं दुकानों को छोड़ दिया, पर सड़कपर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। यह कार्रवाई सुबह 10 बजे तक चलती रही।
दोपहर में पहरा शिथिल हुआ तो यहां जाम लगना शुरू हो गया। किसी ने यातायात पुलिस की हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। यातायात पुलिस को इस जाम से निपटने में पसीने छूट गए। यहां शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें