फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के पांच उपकेंद्र बिजली चोरी में आगे, बिल देने में सबसे पीछे

Sat, 12 Sep 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के किला, जगतपुर, शाहदाना, सीबीगंज और हरूनगला उपकेंद्र बिजली चोरी में सबसे आगे, जबकि बिल भुगतान के मामले में फिसड्डी हैं। विद्युत निगम अब ऐसे इलाकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। यहां अभियान चलाकर कनेक्शनों की जांच और बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




शहरी उपभोक्ताओं पर करीब 40.46 करोड़ रुपये का बकाया है। खास बात यह है कि सबसे अधिक बकाया उन्हीं इलाकों में है, जहां पूर्व में बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले पकड़े गए हैं। अब इन उपकेंद्रों को चिह्नित कर बिजली चोरी व मीटरों की जांच और बकाया बिल की वसूली एक साथ की जाएगी। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने से लेकर आरसी और अन्य कार्रवाई तक की तैयारी है।

इन पांच उपकेंद्रों पर सर्वाधिक बकाया
उपकेंद्र बकाया बिल
किला 5.13
शाहदाना 4.18
जगतपुर 3.75
हरूनगला 3.77
सीबीगंज 3.71
नोट : बकाया राशि विद्युत निगम के अनुसार करोड़ रुपये में।
निगम ने बनाई ये रणनीति
निगम का फोकस सिर्फ बड़े बकायेदारों तक सीमित नहीं रहेगा। लगातार बिल न देने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कनेक्शन की स्थिति और मीटर रीडिंग भी जांची जाएगी। चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
शहरी उपभोक्ताओं पर 40 करोड़ से अधिक का बकाया है। सर्वाधिक बकाया भी उन्हीं इलाकों में है, जहां बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले पकड़े गए हैं। अब इन इलाकों में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली को लेकर व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है। - कृष्णानंद कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें