बरेली। लोक निर्माण विभाग को जिले की नौ सड़कों के नवीनीकरण और सुधार कार्य के लिए 1.38 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पहले चरण में 41.41 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। जल्द इन सड़कों पर काम शुरू कराने का दावा है।
पीडब्ल्यूडी का निर्माण खंड प्रथम इन सड़कों पर काम कराएगा। इनमें से छह सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें गन्ना विभाग की ओर से हस्तांतरित किया गया है। फरीदपुर में चार सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें गन्ना विभाग की ओर से हस्तांतरित किया गया है। इनमें शाहपुर बनियान सलेमपुर से हसनगंज प्रथम भाग, शाहजहांपुर पीडब्ल्यूडी रोड से निकसुआ मार्ग, शाहपुर बनियान सलेमपुर से हसनगंज मार्ग और नाद अनगनी से कीरतपुर धौरी मार्ग शामिल है।
अन्य सड़कों में मझौआ से दलपुरा मार्ग एवं सकुटिया इलाका पिपरथरा मार्ग शामिल है। आंवला में झाउ नगला उर्फ भरावली गौटिया से आजाद नगर होते हुए सरकारी स्कूल तक के मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। मीरगंज में सिंधौली मार्ग से नगरिया कल्याणपुर मार्ग और बिथरी चैनपुर में चांदपुर विशारगंज से मिर्जापुर मार्ग की मरम्मत का कार्य होना है। निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी।