फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एथलेटिक्स में पांच खिलाड़ी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। श्री राम प्रकाश स्मृति समारोह 2026 के दूसरे दिन शनिवार को एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स में दर्पण गंगवार, अरमान अली, मुस्का यादव, सुहानी और विहान चौधरी चैंपियन बने, जबकि वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में चार टीमें प्रवेश कर गईं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के सब जूनियर वर्ग में विहान चौधरी और दर्पण गंगवार ने चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में अरमान अली चैंपियन बने। सीनियर वर्ग में मुस्का यादव और सुहानी ने खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज और नेशनल पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज की टीमें पहुंची हैं। सेमीफाइनल रविवार सुबह और फाइनल दोपहर दो बजे खेला जाएगा। कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक शांतिलाल अरोरा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में एक अच्छा काम करने की आदत डालने का सुझाव दिया। किसान नेता रवि ढाका ने समारोह को खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बताया।
इसमें चौधरी गजेंद्र सिंह, राजकमल सिंह, चिंतामणि राठौर, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह और अनवर अहमद सहित कई अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिशन एकेडमी के निदेशक एमएस गंगवार, प्रदेश व्यापार मंडल सदस्य अतुल कुमार गर्ग, आलोक कुमार गर्ग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें