फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अग्निवीर भर्ती के मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर रुपये वसूलते थे। आरोपी खुद को सेना अधिकारी बताते थे।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अभ्यर्थियों को शारीरिक माप-तौल और मेडिकल परीक्षण में पास कराने का झांसा देकर उनसे रुपये वसूलता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और नौ हजार एक सौ रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस को 23 सितंबर को मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती के दौरान कुछ लोग अभ्यर्थियों से ठगी की योजना बना रहे थे। संयुक्त टीम ने हरभजन गेट के पास घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को मौके से पकड़ा। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रदीप कुमार शर्मा, विशाल यादव, राजवीर उर्फ कैलाश, धर्मेंद्र सिंह और नूर अहमद के रूप में हुई। इनके पास से छह मोबाइल फोन, नौ हजार एक सौ रुपये नकद, मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की गई। 
विज्ञापन

पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले। इनमें व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट और प्रवेश पत्र शामिल हैं। आरोपियों ने खुद को सेना अधिकारियों और मिलिट्री हॉस्पिटल से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को फंसाया। थाना कैंट में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें