फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध स्वाइन फ्लू से पहली मौत पर हड़कंप

Mon, 08 Feb 2016 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिशन अस्पताल में संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीज की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग सोमवार को अस्पताल से मरीज के नमूने के विषय में जानकारी लेगा और जांच को भेजे गए नमूने की पड़ताल करेगा।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में एक महिला की मौत शनिवार को हो गई थी। महिला के घर वालों ने बताया था कि मिशन अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू बताकर महिला को वेंटीलेटर पर भर्ती किया था। तीन दिन हालत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई लेकिन जानकारी नहीं दी। स्वाइन फ्लू की बात जब स्वास्थ्य विभाग शनिवार को ही स्वास्थ्य महानिदेशक तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत सीएमओ से संज्ञान लेने को कहा। हालांकि रविवार होने के चलते अस्पताल को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव का कहना है कि सोमवार को पत्र भेजकर अस्पताल से स्वाइन फ्लू की पुष्टि का स्त्रोत पूछा जाएगा। अगर मरीज के नमूने उपलब्ध हुए तो उसकी दोबारा जांच भी कराई जाएगी।

अलर्ट जारी, क्राइसिस वार्ड बना
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार को डीजी के निर्देश के बाद क्राइसिस वार्ड तैयार किया गया है। अगर किसी मरीज में संदिग्ध लक्षण स्वाइन फ्लू के मिलते हैं तो उसकी जांच जिला अस्पताल से ही करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें