फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे चरण की पहली मेरिट जारी, बीकॉम की शेष सीटों पर प्रवेश का मौका, सात से आठ जुलाई तक जमा करनी होगी फीस

Tue, 07 Jul 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एक ओर विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए भटक रहे हैं, वहीं महाविद्यालय की ओर से मेरिट जारी करने का सिलसिला जारी है। अब 16 जून से दो जुलाई तक चलने वाले द्वितीय चरण में फॉर्म भरने वाले प्रवेशार्थियों को ध्यान में रखते हुए नई मेरिट सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

इसमें बीकॉम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण में सात जुलाई से आठ जुलाई तक फीस जमा करने का मौका है। बीएससी गणित में पहले से ओपन प्रवेश चल रहा हैं। बीए व बीएससी जीव विज्ञान में सीटें लगभग पूरी हो चुकी हैं।
वहीं, जो प्रवेशार्थी प्रथम व द्वितीय मेरिट में छूट गए अब प्रवेश समिति उन्हें एक और अवसर देने के बारे में विचार कर रही है। ये भी स्पष्ट है कि ये अवसर नौ जुलाई के बाद ही दिया जा सकता है। प्रवेश नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि बीए व बीएससी जीव विज्ञान में प्रथम व द्वितीय मेरिट के छूट हुए अभ्यर्थियों को नौ जुलाई के बाद एक अंतिम अवसर सीटों की उपलब्धता के आधार दिया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र की जांच के लिए बुलाए 17, पहुंचे सिर्फ 11 अभ्यर्थी
बरेली कॉलेज की प्रवेश समिति के सदस्यों को अब तक 17 ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट पर संदेह हुआ। इनके भौतिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को कॉल, मेसेज व ई-मेल के माध्यम से कॉलेज बुलवाया गया। सोमवार को 11 अभ्यर्थी पहुंचे। इनके प्रमाणपत्र सही पाए गए है। शेष छह अभ्यर्थी पहुंचे ही नहीं। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को लगातार वेबसाइट चेक करने के लिए निर्देशित किया है।

चौथी मेरिट वालों को अंतिम मौका आज



बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही काउंसलिंग में प्रथम चरण की चतुर्थ मेरिट वाले प्रवेशार्थियों को अंतिम अवसर मंगलवार को दिया गया है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी मंगलवार को शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



द्वितीय चरण की प्रथम मेरिट
बीकॉम मेरिट इंडेक्स
ओपन 90.00-61.60
ओपन महिला 61.599-56.00
ओबीसी 61.590-48.566
ओबीसी महिला सभी
एससी सभी
एसटी सभी
ईडब्ल्यूएस सभी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें