फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पहला दिन बारिश के नाम

विज्ञापन
बारिश के बाद खिली धूप ने लोगों को बेहाल किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान- आज हो सकती है अच्छी बारिश
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज उमस ने दिन भर निचोड़ा

बरेली। लॉकडाउन का पहला दिन शनिवार को बारिश के नाम रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार काफी अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को दिन भर धूप खिली जिसके साथ भीषण उमस ने लोगों को दिन भर पसीने से तरबतर रखा। बीच-बीच में बादल आते-जाते रहे मगर बारिश नहीं हुई। देर शाम बारिश से थोड़ा सुकून मिल पाया।
शुक्रवार की सुबह हल्के बादल छाने के बाद बारिश से राहत मिलने की आस लगाए लोगों को मायूसी हाथ लगी। दिन भर बादल और धूप की लुकाछिपी जारी रही, मगर बारिश नहीं हुई। उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं शाम को बादल छाने की शुरुआत हुई, रात करीब आठ बजे अचानक 20 मिनट तक बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार रात में बादलों का जमावड़ा रहा, जिसके चलते बारिश हुई। शुक्रवार दिन में आसमान साफ रहने से खिली धूप से लोग उमस से बेहाल रहे। बताया कि शनिवार को दिन में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं, वहीं रात में ज्यादा बारिश संभव है। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 34.7 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार रात करीब 10.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उमस सौ फीसदी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें