फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः नर्तकियों के साथ डांस करने पर मना करने पर फायरिंग, भगदड़

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदपुर। नशे में धुत युवकों को ग्रामीणों ने नर्तकियों के साथ डांस करने से मना किया तो हवाई फायरिंग कर दी। इससे गांव भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो युवक फरार हो गए। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। इसमें युवक का नाम भी उजागर किया गया है। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर के ग्राम पदारथपुर में बुधवार रात एक ग्रामीण के घर कार्यक्रम था। इसमें नर्तकियों को बुलाया गया था। रात में नर्तकियों का डांस चल रहा था। भीड़ लुत्फ ले रही थी तभी आरोप है कि कुछ युवक नशे में स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने ऐतराज जताते हुए उन्हें मना किया तो वे उलझ गए। ग्रामीणों ने सख्ती शुरू की तो आरोप है कि एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन की। गुरुवार सुबह मामले में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें